ऐसी हालत में मिला वृद्ध का शव, पुलिस और वन विभाग की टीम हो गई हैरान
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। दुधवा नेशनल पार्क की कर्तनिया घाट वन रेंज के जंगल के पास भैंस चराने गए एक वृद्ध के लापता होने की सूचना पर रविवार की सुबह पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जंगल में काफी तलाश के बाद वृद्ध का अध खाया शव जंगल से बरामद हुआ है। वृद्ध के बचे हुए शरीर पर पंजों के निशान हैं, ऐसा माना जा रहा है कि बाघ ने इस वृद्ध को अपना निवाला बनाया है। वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मजरा पूरब के मजरा गांव दुमेडा निवासी बहोरी यादव (60) पुत्र सूरज यादव शनिवार को दुधवा नेशनल पार्क की वन रेंज कर्तनिया घाट के जंगल के पास अपनी भैंसों को चराने गए थे। जहां से वह देर शाम तक लौट के घर नहीं पहुंचे। जिसके बाद परिवार वालों ने तिकुनिया थाना पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को बहोरी के लापता होने की सूचना दी। अंधेरा हो जाने के कारण पुलिस व वन विभाग की टीम बहोरी को तलाशने में नाकाम रही। रविवार को जब पुलिस और वन विभाग की टीम ने जंगल के अंदर तलाश शुरू की तो करीब 200 मीटर अंदर बहोरी का अध खाया शव बरामद हुआ। बचे हुए शरीर पर पंजों के निशान हैं, इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बहोरी पर बाघ ने हमला कर उसे अपना निवाला बनाया है। मामले पर जानकारी देते हुए कोतवाल हनुमान प्रसाद ने बताया कि वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
बहुत सुन्दर कार्य और प्रयास करते रहें ! परिश्रम पुरुषार्थ कभी भी निरर्थक नहीं जाता ! 8299535633
ReplyDeleteकायस्थ होकर के कायस्थ का
आप सभी सम्मान करो
सभी कायस्थ हैं एक हमारे
मत उसका नुकसान करो
चाहे कायस्थ कोई भी हो
मत उसका अपमान करो
जो ग़रीब हो अपना कायस्थ
धन देके धनवान करो
हो गरीब कायस्थ की बेटी
मिलकर कन्या दान करो
अगर कायस्थ लड़े चुनाव
शत प्रति शत मतदान करो
हो बीमार कोई भी कायस्थ
उसे रक्त का दान करो
बिन घर के कोई मिले कायस्थ
उसका खड़ा मकान करो
केस अदालत में गर उसका
बिना फीस के काम करो
अगर कायस्थ दिखता भूखा
भोजन का इंतजाम करो
अगर कायस्थ की हो फाईल
शीघ्र काम श्रीमान करो
कायस्थ की अटकी हो राशि
शीघ्र आप भुगतान करो
कायस्थ को गर कोई सताये
उसकी आप पहचान करो
अगर जरूरत हो कायस्थ को
घर जाकर श्रमदान करो
अगर मुसीबत में हो कायस्थ
फौरन मदद का काम करो
अगर कायस्थ दिखे वस्त्र बिन
उसे वस्त्र का दान करो
अगर कायस्थ दिखे उदास
खुश करने का काम करो
अगर कायस्थ घर पर आये
तिलक लगा सम्मान करो
अगर फोन पर बाते करते
पहले जय चित्रांश करो
अपने से हो बड़ा कायस्थ
उसको आप प्रणाम करो
हो गरीब कायस्थ का बेटा
उसकी मदद तमाम करो
बेटा हो गरीब का पढ़ता
कापी पुस्तक दान करो
ईश्वर ने गर तुम्हें नवाजा
नही आप अभिमान करो
दैव पुत्र हैं कायस्थ सभी
सब इनका सम्मान करो।
🙏🏼🙏🏼जय चित्रगुप्त महाराज 🙏🏼🙏🏼