नेपाली सीमा के करीब भी ड्रैगन की दोगली राजनीति पर लोगों में उबाल

नेपाली सीमा के करीब भी ड्रैगन की दोगली राजनीति पर लोगों में उबाल


पलिया में व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला

पलिया तहसील गेट पर जोरदार नारेबाजी के साथ चीनी राष्ट्रपति के पुतले को लोगों ने जूतों से पीटा


पलियाकलां-खीरी। चीन सेना के द्वारा भारतीय जवानों पर धोखे से किए गए हमले में शहीद हुए जवानों के बाद लोगों में खासा आक्रोश है। व्यापारी भाजपा नेता रवि गुप्ता की अगुवाई में आक्रोशित लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पलिया तहसील गेट पर चीनी राष्ट्रपति के पुतले पर जूतों की बौछार करते हुए पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई। जिले कि यह तहसील भारत नेपाल सीमा से लगी हुई है यहां लोगों में नेपाल राष्ट्र के प्रति भी नाराजगी दिखी।
  
चीन द्वारा भारतीय जवानों पर धोखे से किये गये हमले की निंदा करते हुए भाजपा नेता रवि गुप्ता ने चीनी जवानों के सीमा में घुसपैठ के विरोध में पलिया शहर के तहसील गेट पर चीनी राष्ट्रपति शी जिंनपिंग का पुतला फूंका। इतना ही नहीं उन्होंने चीनी सामान की होली भी जलाई। व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने कहा कि हम सभी देश वासियों को चीनी प्रोडेक्ट का बहिष्कार करना चाहिए। चीनी ने जो धोखे से भारतीय सैनिकों पर हमला किया है। उसका बदला भारतीय सैनिक लेकर रहेंगे और लिया भी है। उन्होंने पलिया नगर, क्षेत्र, प्रदेश व देशवासियों से अनुरोध किया कि दुनिया के सबसे कायर देश जो हमेशा पीछे से वार करता है जिसने कल धोखे से हमारे एक अफसर सहित करीब 20 जवानों पर हमला करते हुए उन्हें शहीद कर दिया। जवानों की शहादत को सभी ने अश्रुपूरित नमन करते हुए चीन की हर चीज का विरोध करते हुए बहिष्कार करने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि सभी देशवासी एकजुट हो जाएं और इस गंदे देश की कमर तोड़ दें। उन्होंने भारत सरकार से निवेदन किया कि हमारे 20 सैनिकों को मारा है इन के दो हजार सैनिकों को इनकी सीमा में घुसकर मार गिराए। कहा कि पूरे विश्व में भारतीय सेना से शानदार कोई सेना नहीं है। अब यह भारत 1962 वाला भारत नहीं है यह 2020 का भारत है जिसका एक-एक व्यक्ति देशभक्त और राष्ट्र निर्माण में सबसे आगे है। हम सभी देशवासी भारतीय सेना और अपनी भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं। जरूरत पड़ने पर हम लोग स्वयं सीमा पर जाने को तैयार हैं।
 साथ ही नेपाल द्वारा सीमा विवाद बढ़ने पर भी इस दौरान नाराजगी जाहिर की गई नेपाली प्रधानमंत्री पर भी चीन का समर्थन करने का आरोप लगा, जबकि नेपाल और भारत के बीच सदियों से रोजी-रोटी का रिश्ता चला रहा है। ऐसे में नेपाल के प्रति भारतीयों में नाराजगी अच्छी नहीं है। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अफसर अली, महामंत्री अरुण अवस्थी, कमल नाग, आकाश गुप्ता आदि शामिल रहे।

Comments