लखीमपुर हिंसा मामला- सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मृतक किसानों को पत्रकार रमन के परिवार को दी आर्थिक सहायता
सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने तीन मृतक किसानों व पत्रकार रमन के परिजनों को दी पांच-पांच लाख की सहायता राशि चेक
देव श्रीवास्तव केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
लखीमपुर-खीरी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा सोमवार दोपहर लखीमपुर पहुंचे। जहां उन्होंने तिकुनिया हिंसा मामले में मृतक पत्रकार रमन के परिजनों सहित मृतक किसानों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें पांच-पांच की सहायता राशि का चेक दिया। उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा भेजा गया है। समाजवादी पार्टी हिंसा में मारे गए सभी किसानों के परिवारीजनों के साथ खड़ी है उन्होंने इस दौरान चार घायलों को भी एक-एक लाख का चेक सौंपा।
जिसके बाद सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नन्दा जिला मुख्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने लोहिया भवन पर पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में आई भीषण बाढ पीडितों के लिए सरकार कुछ नही कर रही है। लोग भूखमरी का शिकार है कोई आर्थिक सहायत नही पहुचाई जा रही है। बहुत से बाढ पीडित संक्रामक रोगों से पीडित है जिनके इलाज के लिए काई व्यवस्था नही की गई है।
उन्होने कहा कि प्रदेश व केन्द्र की सरकारों से लोग आजिज आ चुके है और वह इस सरकार से छुटकारा चाहते है। जिसके लिए जनता ने हुंकार भर दी है और भाजपा की सरकार को हटाकर सपा सरकार बनाने जा रही है। उन्होने कहा कि गरीब मरीजों को सरकारी अस्पतालों में सही इलाज नही मिल रहा है और सरकार के कान पर जूं नही रेंग रही है।
उन्होने कहा कि तिकुनिया में गृह राज्य मंत्री के पुत्र ने किसानों को गाडियों से रौंद दिया जो एक बडा नरसंहार है जिसे कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए।
प्रेस वार्ता में युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नही है कानून व्यवस्था ध्वस्थ है 2022 में जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, एमएलसी शशांक यादव, पूर्व विधायक डा. आरए उस्मानी, पूर्व विधायक रामसरन, पूर्व विधायक सुनील लाला, पूर्व विधायक विनय तिवारी, पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा, पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा, जिला महासचिव अंसार महलूद, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, कयूम खां, मुन्ना यादव, संदीप यादव, जितेन्द्र यादव, पशुपति नाथ शुक्ला, काशी विश्वनाथ तिवारी आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment