उमेश पिम्परे को महादलित परिसंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया

उमेश पिम्परे को महादलित परिसंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया


लखीमपुर खीरी। महादलित पसिंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उमेश पिम्परे को अध्यक्ष तथा चन्दन लाल वान्मीकि को राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया है। बुद्धबिहार  के सभागार में महादलित परिसंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभा का जिसका आयोजक चन्दन लाल वाल्मीकि संस्थापक महादलित परिसंघ ने किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभा भन्ते जी ने बुद्ध बन्दना से की।
संस्थापक चन्दन लाल वाल्मीकि राष्ट्रीय महासचिव महादलित पसिंघ (महादलित संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ) ने सभा की कार्यवाही के अन्त में सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों की राय से पूर्व एजेण्डे में प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसका प्रस्ताव सुरेश उटमालिया ने रखा कि परिसंघ के मुख्य सूत्रधार उमेश पिम्परे का महादलित परिसंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए। जिस पर सर्व सम्मति व ध्वनि मत से निर्णय पास हो कर उमेश पिम्परे को महादलित परिसंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उसके बाद श्री उमेश पिम्परे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रस्ताव रखा भारत बहुत बडा राष्ट्र है इस लिए कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दन लाल वाल्मीकि संस्थापक महादलित परिसंघ एव राष्ट्रीय महासचिव को तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश उटमालिया सदस्य राष्ट्रीय कोर कमेटी के नाम का प्रस्ताव रखा जो ध्वनिमत से पारित हुआ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश पिम्परे ने कहा कि सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं राज्य अध्यक्ष अपने पदोें पर कार्य करते रहेंगे। बडे राज्यों को कार्य की सरलता से 2 अथवा तीन राज्यों में बांटा जा सकता है।
राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष चन्दन लाल वाल्मीकि ने कहा कि महादलित परिसंघ की मूल अवधारणा है कि बाबा साहब के विचारों को वंचित महादलित समाज तक पहुॅचाना है दलित महापुरूषों की जयन्ती व उनके परिनिर्वाण दिवस पर परिसंघ की शाखाएं कार्यक्रम आयोजित किये जाऐंगे। 14 अप्रैल 2022 को परिसंघ के कार्यकर्ता बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती धूमधाम से मनाएंगे।
चन्दन लाल वाल्मीकि ने कहा कि महादलित परिसंघ फेस बुक पर नही वल्मीकि बेस बुक पर कार्य करने में विश्वास करता है। इस लिए महादलित समाज में वैचारिक परिवर्तन के कार्य में तेजी जायेगा। महादलित परिसंघ में मित्र संगठनों की बडी भूमिका रहेगी परिसंघ में उनका सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष के समान ही होगा इसके लिए विभिन्न मित्र
को परिसंघ से जोडा जायेगा उसके बाद तीन माह में उनके साथ समीक्षा बैठकों का भी आयोजन किया जायेगा। परिसंघ आने बाले दिनों में व्यक्तिगत संगठन की तरह नहीं वल्कि लोकतांत्रिक तरीके से कार्य करेगा।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभी की अध्यक्षता उमेश पिम्परे ने की संचालन श्याम किशोर बेचैन एवं आकाश आनन्द ने किया।
सभा में आगे की योजनाओं के अलावा सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू कराने, ठेका प्रथा की समाप्ति, सीवर डैथ पर रोक लगाने, शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने उनके अच्छे भविष्य के लिए कैरियर काउन्सिंग/प्रशिक्षण पर जोर, परिसंघ से पुनाने साथियों को जोडने, पूरे देश में जाति प्रमाण पत्र बनने में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास, परिसंघ का पंजीयन करने आदि पर संयुक्त रूप से राष्ट्रीय संगठन सचिव दिलीप धानुक,  राष्ट्रीय प्रवक्ता शशिकान्त राना जबलपुर, राष्ट्रीय सचिव श्याम किशोर बेचैन, सदस्यगण राष्ट्रीय कोर कमेटी जितेन्द्र कुमार वाल्मीकि कोलकाता, सुनील ताम्बे नागपुर, राष्ट्रीय सचिव अतुल सिहोते बिलासपुर, चन्दन रक्सेल हाबडा, सिकन्दर उसर वर्षा कोरवा छत्तीसगढ, वॉवी लाल वाल्मीकि, श्याम सिंह शरीफ, मनोज साण्डेकर मखियार, राजेन्द्र हजारे नागपुर, सचिन खरे , राज कपूर धानुक अशोक कुमार समुद्रे महोबा-बुल्देलखण्ड,  किशोर कुमार धानुक, मयूर हट्टेल, महेश तुर्केल तेलंगाना आकशा आनन्द , वृन्दावन खोडा उडीसा, मोती लाल जनवारे राज कुमार खरे इंजीनियर अरूण खोडा सीमा, नागेन्द्र वाल्म्ींकि सीतापुर , ने विचार रखे।
सभा में डा0 राजपपाल वाल्मीकि बदायॅ नवीन जितन्द्र वासुदेव प्रेम वाल्मीकि पूर्व पार्षद झांसी , प्रिन्स आनन्द वाल्मीकि आशूतोष आंनद शाहजहॉपुर अनुभव कटियार, शारदा प्रसाद तुर्केल हमीरपुर, हरि राम बिरहा, राहुल कटियार एडवोकेट, सुशील कुमार वाल्मीकि,  रवि शंकर सांगत जयपरु राकेश वाल्म्ीकि नैनीताल, अशोक कुमार वाल्मीकि एडवोकेट बहराइच रोहत वाल्ीकि रूदायन, विकास राही ककराला, सुरेश राठौर राकेश कुमार जबलपुर, विनोद वाल्मीकि काल्पी जालौन रूद्र रक्सेल, राम बाबू, रूद्र रक्सेल हाबडा, कुवर विकेन्स, धनी राम धानुक, अजय धानुक,
महादलित परिसंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभा में मित्र सहयोगी संगठन के रवि शंकर हवेलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष वंचित समाज अनुसूचित जाति कल्याण महासमिति कानपुर, संतोष धरकार राष्ट्रीय अध्यक्ष बांस शिल्पी महासंघ लखनऊ, राहुल वाल्मीकि छात्र नेता लखनऊ, जितेन्द्र भारती जी राजू वाल्मीकि प्रधान टेªड यूनियन लीडर, संजीव कुमार चौधरी नगर अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ, राज कुमार वाल्मीकि एलआईसी-लखनऊ का सम्मान किया गया।

 

उमेश पिम्परे राष्ट्रीय अध्यक्ष, चन्दन लाल वाल्मीकि राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष, सरेश उटमालिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गये।

मित्र संगठनों का स्तर राष्ट्रीय अध्यक्ष के समान होगा।

व्यक्तिगत संगठन की तरह नहीं वल्कि लोकतांत्रिक तरीके से कार्य करेगा।

कई मित्र संगठनों के प्रमुख को प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित



Comments